Thursday 20 June 2013

राजस्थान री रीत

बता राजस्थान  "बाँ " थारी रीत कठै।                                              
सीस कटियोड़ा धड़ लड़ रहया एडा पूत कठै। 
गाया खातर गाँव गाँव मे बलिदानी जुंझार कठै।                           
फेरा सू अधबीच मे उठतों "बो" पाबू राठोर कठै ।   
कठै है अब "बा" भामाशाह साहूकार री रीत। 








                                                              सुख दुख मे सब साग रेवता बा मिनखा री प्रीत कठै।  
                                                              मोठ बाजरा रो रोट ओर फोफलिया रो सांग कठै।  
                                                              मारवाड़ सू मेवाड़ तक गुजता "बी" मीरा रा गीत कठै।   
                                                              बता राजस्थान  "बाँ " थारी रीत कठै।
                                                               





गोगा- रामदेव तेजा जेड़ा कलजुग रा पीर कठै।                    
भोम-धरा पर आंच आवता मर मिटनै री रीत कठै।
दुर्गा- पन्ना जेड़ी स्वामिभक्ति री रीत कठै।






                                                          बता राणी पद्मणी जेड़ी प्रीत कठै।
                                                          कठै है बो "प्रथ्वी" गोरी ने हरबा वालो ।
                                                          पतिया साग सुरग मे जावण री रीत कठै।
                                                          बता "बाँ "मूमल महेन्द्रा  ओर ढोला- मारू री प्रीत कठै।
                                                          बता राजस्थान "बाँ " थारी रीत कठै।   
                                                        



   

Sunday 9 June 2013

शादी

घर में शादी का कार्ड देखते ही मन में एक अलग सा ही उत्साह बन जाता है पड़ोस मे  सिंह साब के छोटे लड़के की शादी है, आज कल एक चलन ही हो गया है सभी को कार्ड देने का। कार्ड देखकर हमें अपनी शादी के दिन याद आ गए। फिर हमने अपनी भावनाओ को रोका और कार्ड को पढने लग गये,चाहे वर और वधु खुबसुरत हो ना हो कार्ड सुन्दर सा छपवाया जाता है, उसमे भी  किसी पहुचे  हुए आदमी या फिर किसी नेताजी  को मुख्य  अथिति के रूप मे बड़े बड़े शब्दों मे लिखा रहता है, हमने श्रीमती से पूछा किसकी  शादी का कार्ड है तो वो जुंझलाकर बोली की आप अनपढ़  तो हो नहीं जो कार्ड नहीं पढ़ सकते हो, अगले दिन ही श्रीमती जी सुबह सुबह ही सज धज के तेयार हो गये शादी मे जाने के लिए हमने कहा की शादी सायं की आप के पेरों मे तो अभी ही घूघरू लग गये है।

हम लोग सही समय पर शादी मे पहुच गये । दूल्हा सध-धज कर तैयार था इतने मे किसी ने कहा की छोटे वाले जीजाजी नाराज़ होकर बैठ गये है उनको रेल्वे स्टेशन पर लेने के लिए कोई आया नहीं था इसके लिए वो कोपभवन मे चले गये। घर के सभी लोग उन्हे मनाने मे लग गये बड़ी जतन के बाद वो राजी हुए  फिर बारात का प्रस्थान हुआ दूल्हे के आगे सभी नाचते हुए चल रहे जिसको नाच नहीं आता वो भी हाथ पेर मारते रहते है जो शराब के नशे मे है उनका तो कहना ही क्या उनका एक पैर पाकिस्तान जा रहा है तो दूसरा श्रीलका जा रहा है आज कल के युवा बिना शराब के तो शादी मे आते ही नहीं है। खेर कोई बात नहीं आज कल शराब तो एक फेशन सा ही बन गया है दूल्हे के पास मे खड़े दूल्हे के जीजा इस इंतजार मे है की कोई इनको भी नाचने के लिए बोले वो भी अपना हुनर दिखाए।












नाचते नाचते हम लोग समाहारों स्थल पर पहुचे ओर पहुचते ही सभी लोग खाने पर टूट पड़े क्या बच्चे ओर क्या बड़े जैसे खाना खत्म होने वाला हो एक आंटी जी ने प्लेट को इतना भर लिया जैसे दूसरे बार लेना मना हो। इसका  कारण यह भी है की खाने की स्टोंल पर लंबी लंबी कतार लगी रहती है इसके लिए एक बार मे ही सब ले कर काम तमाम कर दिया जाता है। चाट पकोड़ी के स्टॉल पर तो सिर्फ बच्चो का ही कब्जा  रहता है। हमे भी विचार किया की अब खाना खा ली लिया जाए बरातियों को तो अच्छा खाना मिल जाए ओर क्या चाहिए मे खाना खा रहा था इतने मे शोर सुनाई दिया मेने देखा की सिंह साब लड़की के पिता जी से ज़ोर से  चिल्ला कर बात कर रहे थे की आपने मारुति देने की बात की थी वो कहा पर है एक लाख नगद देने की बात थी उसने भी कम है मेरा बेटा प्राइवेट कंपनी मे बाबू है ओर पूरे 40 हजार महिना पगार लेता है इतने मे दूल्हे के फूफा जी बीच मे आ गये ओर उन्होने बात को संभाला ओर उनको शांत किया। पर सिंह साब कहने लगे की अपने ही समाज के राम सिंह के लड़के के शादी मे कितना धन आया था लड़का छोटी मोटी नोकरी करता है मेरी तो नाक ही कट जाएगी मेरे सारे अरमानो पर पानी फेर दिया है। इतने मे लड़की के बाप ने बोला की मेरी एक एफ़ डी पूरी होने वाली है तब आपको मे दे दुगा अभी आप शांत रहो ओर भी लोगो ने सिंह साब को समझाया की लड़की घर खराने की है ओर पढ़ी लिखी है। सिंह साब ने अपने अरमानो को दबाते हुए जुंझला कर  चले गये। मे भी खाना खा कर अपने घर की तरफ यह सोचते सोचते चला गया की सिंह साब के भी एक लड़की है जो अभी कुँवारी है

" गजेंद्र सिंह रायधना" 



Wednesday 5 June 2013

गाँव का जीवन

देख मेरे गाँव ओर तेरे शहर मे फर्क कितना है
मेरे गाँव का निर्माण भगवान ने किया है,
ओर मानव ने शहर का............

 हा तेरे शहर मे बटन दबाते ही बिजली ओर,
 नल घुमाते ही पानी आ जाता है
 पर मेरे गाँव मे यह सब थोड़ा कठिन है पर जीवन सरल है

 मेरे गाँव का जीवन आत्म संतुस्टी का जीवन है
 ओर तेरे शहर का जीवन इंद्रिये भोग का जीवन है

 मेरा गाँव एक पूरा परिवार की तरह रहता है
 ओर तेरा शहर "मे" से शुरू होता है ओर "मेरा" पर खत्म हो जाता है

मेरे गाँव का तो सिद्धान्त यह है की सब मिल बाटकर रहे
पर तेरे शहर का सिद्धान्त तो दूसरों को गिरा कर आगे बढ़ने का है

मेरे गाँव मे तो सम्मान की संस्कृति फलती फूलती है
ओर तेरे शरह मे तो गर्व ओर घमड की  संस्कृति फलती फूलती है

मेरे गाँव मे कोयल की आवाज़ गूँजती है ओर मोर नाचते है
ओर तुम शहर वाले इन्ही को टेलीविज़न पर देख कर ख़ुश होते हो



यह छोटी सी कोशिश की है गाँव ओर शहर के जीवन के बीच के अन्तर को बताने की कोशीश की है